Welcome to हकीकत आप तक   Click to listen highlighted text! Welcome to हकीकत आप तक
टॉप न्यूज़यूपीराज्य
Trending

इस्लामिया डिग्री कॉलेज, देवबंद को मिली NIOS अध्ययन केंद्र की मान्यता

​देवबंद (सहारनपुर)। शिक्षा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए इस्लामिया डिग्री कॉलेज, देवबंद को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) के अध्ययन केंद्र के रूप में मान्यता प्राप्त हो गई है।

रिपोर्ट – मंदीप रमेश

​देवबंद (सहारनपुर)। शिक्षा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए इस्लामिया डिग्री कॉलेज, देवबंद को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) के अध्ययन केंद्र के रूप में मान्यता प्राप्त हो गई है।

​अब क्षेत्र के विद्यार्थियों को कक्षा 10वीं एवं 12वीं की शिक्षा के लिए हिंदी, अंग्रेजी एवं उर्दू माध्यम तथा विज्ञान विषयों के साथ अध्ययन करने का अवसर मिलेगा। संस्थान ने श्री यामीन खान को NIOS केंद्र का समन्वयक (Co-ordinator) नियुक्त किया है।

​कॉलेज प्रशासन के अनुसार, यह कदम क्षेत्र में शैक्षणिक सेवाओं के विस्तार की दिशा में बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा। उल्लेखनीय है कि कॉलेज में पूर्व से ही मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी (MANUU) का अध्ययन केंद्र संचालित है, जिसके तहत उर्दू माध्यम में BA एवं MA सहित विभिन्न पाठ्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

​यह केंद्र केंद्र सरकार के अधीन संचालित विश्वविद्यालय (MANUU) से सम्बद्ध है। यह अध्ययन केंद्र नौकरीपेशा एवं कार्यरत लोगों के लिए भी अपनी सुविधानुसार आगे की पढ़ाई जारी रखने का एक बेहतर अवसर प्रदान करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!