इस्लामिया डिग्री कॉलेज देवबंद में धूमधाम से मनाया गया ‘हिंदी दिवस’
स्थानीय इंदिरा पार्क के पास स्थित इस्लामिया डिग्री कॉलेज में 14 सितंबर को ‘हिंदी दिवस’ का सफल एवं भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज प्रांगण में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर हिंदी भाषा के महत्व, गौरव और इसके दैनिक जीवन में उपयोग पर विस्तृत चर्चा की गई।
इस्लामिया डिग्री कॉलेज देवबंद में धूमधाम से मनाया गया ‘हिंदी दिवस’
देवबंद (सहारनपुर):
स्थानीय इंदिरा पार्क के पास स्थित इस्लामिया डिग्री कॉलेज में 14 सितंबर को ‘हिंदी दिवस’ का सफल एवं भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज प्रांगण में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर हिंदी भाषा के महत्व, गौरव और इसके दैनिक जीवन में उपयोग पर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा द्वारा देवनागरी लिपि में हिंदी को राजभाषा के रूप में स्वीकार करने के ऐतिहासिक फैसले को याद किया गया। साथ ही राष्ट्रभाषा प्रचार समिति वर्धा के सुझाव पर 14 सितंबर 1953 से आधिकारिक रूप से हिंदी दिवस मनाए जाने की परंपरा पर प्रकाश डाला गया।
समारोह के दौरान प्राचार्य महोदय ने सभी छात्र-छात्राओं को हिंदी के उत्थान और प्रचार-प्रसार में अपना सक्रिय योगदान देने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि हिंदी हमारी पहचान है और अपनी मातृभाषा पर गर्व करना हर नागरिक का कर्तव्य है।
कला विभागाध्यक्ष डॉ. मोहम्मद अखलाक ने युवाओं को संबोधित करते हुए भारत की भाषाई विविधता को देश की सबसे बड़ी ताकत बताया। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा, “युवा जितनी चाहें उतनी भाषाएं सीखें, लेकिन अपनी मातृभाषा और मूल जड़ों को कभी न छोड़ें।”
इस अवसर पर कला विभाग के डॉ. धीरेंद्र कुमार, डॉ. अभिलाषा भारद्वाज, डॉ. सरवेज़, डॉ. अनवर पाशा, श्री सुमित चौधरी, श्रीमती तरन्नुम और श्री यूनुस हाशमी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। वहीं छात्र-छात्राओं में अक्षय, जुन्नैद, मंजू, जीशान सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट
मनदीप रमेश
मुजक्किर अहमद