Welcome to हकीकत आप तक   Click to listen highlighted text! Welcome to हकीकत आप तक
देश

पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को पीछे छोड़ने के बाद बोले पीएम मोदी- ‘सबसे बड़ी कसौटी…’

PM Modi Message: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 जून को भारत के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

 

PM Modi Message: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति में एक नया इतिहास रच दिया है. 10 जून को उन्होंने देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. मोदी ने 26 मई 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी और आज उनके कार्यकाल के 4399 दिन पूरे हो गए हैं. इसके साथ ही उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है, जो 4398 दिनों तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री रहे थे.

मोदी का प्रधानमंत्री के तौर पर यह लगातार तीसरा कार्यकाल है. इस उपलब्धि के बाद प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया के जरिए देशवासियों को संदेश देते हुए जनसेवा, विनम्रता और सुशासन को लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत बताया

रिकॉर्ड बनने के बाद सोशल मीडिया पर क्या बोले पीएम मोदी

इतिहास रचने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि जनसेवा ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी है. उन्होंने कहा कि विनम्रता, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ निरंतर कार्य करने वाला व्यक्ति ही जनता का विश्वास अर्जित कर सकता है. अपने संदेश के साथ प्रधानमंत्री ने संस्कृत का एक श्लोक भी साझा किया, “सदानुरक्तप्रकृतिः प्रजापालनतत्परः। विनीतात्मा हि नृपतिर्भूयसी श्रियमश्नुते॥”

कैसे टूटा रिकॉर्ड

देश की आजादी के बाद 15 अगस्त 1947 को जवाहरलाल नेहरू को प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया था. वे 15 अगस्त 1947 से 13 मई 1952 तक कुल 1732 दिनों तक प्रधानमंत्री पद पर रहे. इसके बाद 1952 में देश का पहला आम चुनाव हुआ. चुनाव में कांग्रेस को जीत मिली और संसदीय दल ने नेहरू को अपना नेता चुना. इसके बाद वे 13 मई 1952 से 27 मई 1964 तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री रहे. इसी अवधि के आधार पर उनके नाम सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड दर्ज था.अब 4399 दिनों का कार्यकाल पूरा करते हुए नरेंद्र मोदी ने यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

तीन चुनाव, तीन बार जनादेश

वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत हासिल करने के बाद नरेंद्र मोदी ने 26 मई 2014 को भारत के प्रधानमंत्री के रूप में पदभार संभाला था. इसके बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें पहले से भी बड़ा जनादेश मिला और उनका दूसरा कार्यकाल 30 मई 2019 से शुरू हुआ. वहीं 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद उन्होंने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली और उनका तीसरा कार्यकाल 9 जून 2024 से शुरू हुआ.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!