https://hakikataaptak.online/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifधर्मयूपी
Trending

देवबंद में पितृ पक्ष पर श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा से गूंज उठी धर्मनगरी

​देवबंद। श्री गीता प्रचार समिति सेवा ट्रस्ट गीता भवन के तत्वावधान में पितृ पक्ष के पावन अवसर पर सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश एवं ध्वज यात्रा के साथ हुआ।

रिपोर्ट मंदीप रमेश l

​देवबंद। श्री गीता प्रचार समिति सेवा ट्रस्ट गीता भवन के तत्वावधान में पितृ पक्ष के पावन अवसर पर सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश एवं ध्वज यात्रा के साथ हुआ।

​कथा के प्रथम दिन श्री गीता भवन से एक विशाल कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु सिर पर कलश और हाथों में धर्मध्वज लेकर भजन-कीर्तन करती हुई चलीं। कलश यात्रा के दौरान शालू भाटिया और आशु सिंघल द्वारा प्रस्तुत सुंदर भजनों ने देवबंद की गलियों को वृंदावन धाम के सात्विक आनंद से सराबोर कर दिया।

​धार्मिक अनुष्ठानों के साथ हुई शुरुआत

कलश यात्रा से पूर्व उमेश गंभीर द्वारा सपत्नीक धर्मध्वज की स्थापना की गई, जिसके उपरांत श्रीमती सोनिया (पत्नी मनोज कुमार) ने भव्य कलश यात्रा का उद्घाटन किया। यात्रा के दौरान श्री भागवत जी को शिरोधार्य करने का सौभाग्य प्रदीप सिंघल को तथा ठाकुर जी के स्वरूप को शिरोधार्य करने का सौभाग्य राहुल बंसल को प्राप्त हुआ।

​ठाकुर जी की युगल जोड़ी को श्रीमती सुदेश शर्मा ने माल्यार्पण किया। पंडित विनय प्रकाश तिवारी के आचार्यत्व में संपूर्ण पूजन विधि-विधान से संपन्न कराया गया। इसके उपरांत श्रीमती मधु शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कथा का विधिवत शुभारंभ किया। डॉ. कांता त्यागी द्वारा कथा वाचिका पूज्या दीदी चित्रा शुक्ला जी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

​पितृ पक्ष में भागवत कथा का महत्व

कथा के प्रथम दिन व्यासपीठ से पूज्या दीदी चित्रा शुक्ला जी ने पितृ पक्ष में श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन और श्रवण का महत्व बताते हुए कहा कि “पितृ पक्ष में भागवत कथा कराने व सुनने से न केवल पितरों को, बल्कि प्रेत योनि में पड़े जीवों को भी मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस कथा का पूर्ण निष्ठा से श्रवण करने से मनुष्य का जीवन सफल हो जाता है।”

​श्रद्धालुओं की रही गरिमामयी उपस्थिति

प्रथम दिवस की कथा के मुख्य यजमान नीरज कम्बोज सपत्नीक रहे तथा प्रसाद वितरण संतोष कम्बोज की ओर से किया गया।

​इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष अजय बंसल, संयोजक सुशील कर्णवाल व अखिल शर्मा, देवीदयाल गर्ग, पंकज अग्रवाल, रितेश बंसल, दीपक राज सिंघल, सोमनाथ गुप्ता, नरेश बंसल, बलवंत मित्तल, आशु सिंघल, आदेश त्यागी, सोनू सिंघल, सभासद ऋषिपाल कश्यप, धर्म दत्त त्यागी, अरुण सिंघल, अमित कुमार, मधु शर्मा, अनीता तायल, शालिनी गर्ग, सिम्मी बंसल और नलिन बंसल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!