Welcome to हकीकत आप तक   Click to listen highlighted text! Welcome to हकीकत आप तक
लोकल न्यूज़
Trending

भारत विकास परिषद की मासिक बैठक संपन्न, सेवा कार्यों के संयोजकों को किया सम्मानित

​देवबंद (हकीकत आप तक)। भारत विकास परिषद मुख्य शाखा देवबंद की मासिक बैठक रेलवे रोड स्थित स्काई लॉन्ज रेस्टोरेंट में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

  • ​देवबंद (हकीकत आप तक)। भारत विकास परिषद मुख्य शाखा देवबंद की मासिक बैठक रेलवे रोड स्थित स्काई लॉन्ज रेस्टोरेंट में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक के दौरान परिषद द्वारा गत माह में किए गए विभिन्न सेवा कार्यों की समीक्षा की गई और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई ।

​बैठक की जानकारी देते हुए संस्थापक अध्यक्ष विवेक तायल और अध्यक्ष रोबिन अग्रवाल ने बताया कि पिछले महीने परिषद परिवार द्वारा कई सराहनीय सेवा कार्य किए गए। इन कार्यों को सफल बनाने वाले संयोजकों को प्रोत्साहित करने के लिए परिषद की ओर से विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इसके तहत गौशाला सेवा शिविर के सफल संचालन के लिए अंकित जैन और पर्यावरण दिवस कार्यक्रम के लिए नितिन तायल को स्मृति चिन्ह भेंट कर और पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।

​आगामी कार्यक्रमों की घोषणा:

अध्यक्ष मंडल ने आगामी कार्य योजनाओं की घोषणा करते हुए बताया कि इस माह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसके संयोजन की जिम्मेदारी राहुल गर्ग और सतीश वर्मा को सौंपी गई है। इसके साथ ही, निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर पद्मा विहार कॉलोनी में विशाल शरबत वितरण (छबील) कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस पुण्य कार्य के संयोजक धीरज गर्ग और प्रभात गुप्ता होंगे।

​बैठक में यह रहे मौजूद:

इस अवसर पर संगठन की मजबूती और सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए परिषद के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से संस्थापक सचिव राजेश सिंघल, सचिव रोहित सिंघल, कोषाध्यक्ष अमित चौधरी, मार्गदर्शक सतवीर चौधरी, मार्गदर्शक अमित सोनी, अमित बत्रा, अनु गोयल, मन्नू सिंघल, आलोक गर्ग, सोहन कुच्छल, रोहित अग्रवाल, मयंक गर्ग और मोहित अग्रवाल आदि साथी शामिल थे।

रिपोर्ट

मंदीप रमेश

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!