Welcome to हकीकत आप तक   Click to listen highlighted text! Welcome to हकीकत आप तक
धर्मपंजाबयूपीलोकल न्यूज़
Trending

​देवबंद: निहंग सिखों पर हमले का शिरोमणि कमेटी ने लिया संज्ञान, पीड़ितों से की मुलाकात

​पनियाली गुरुद्वारा पहुंचे SGPC प्रतिनिधि भाई ब्रजपाल सिंह, घायलों का जाना हाल। ​अमृतसर भेजी जाएगी पूरी रिपोर्ट, दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग। ​पुलिस की ढीली कार्रवाई पर उठाए सवाल, कहा- "देरी से पैदा होता है संदेह।"

­​देवबंद/तल्हेड़ी (हकीकत आप तक)।

तल्हेड़ी क्षेत्र में निहंग सिंघों के साथ हुई मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में पुलिस की सुस्त कार्रवाई को लेकर सिख संगत में भारी आक्रोश है। इस संवेदनशील मामले का संज्ञान लेते हुए अब शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) भी मैदान में उतर आई है। बुधवार को शिरोमणि कमेटी के विशेष प्रतिनिधि भाई ब्रजपाल सिंह ने गुरुद्वारा साहिब पनियाली पहुंचकर पीड़ितों से मुलाकात की और घटना की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से दोषियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है।

​पनियाली स्थित गुरुद्वारा हरगोबिंद साहिब पहुंचे सिख मिशनरी हापुड़ (SGPC शाखा) के इंचार्ज भाई ब्रजपाल सिंह ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा, “निहंग सिख भाइयों के साथ इस तरह का दुर्व्यवहार बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस मामले में सख्त रुख अपनाना चाहिए, क्योंकि उन्हें हमेशा सिख समाज का हितैषी माना जाता है। लेकिन इस मामले में स्थानीय पुलिस द्वारा की गई देरी कई तरह के संदेह पैदा करती है।”

​अमृतसर भेजी जाएगी रिपोर्ट

​भाई ब्रजपाल सिंह ने बताया कि वे शिरोमणि कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी और धर्म प्रचार कमेटी के अध्यक्ष गुरविंदर सिंह के विशेष आदेश पर पनियाली पहुंचे हैं। उन्होंने मौके पर जाकर मारपीट में गंभीर रूप से घायल भाई हरकीरत सिंह और प्रभजोत सिंह से पूरी घटनाक्रम की जानकारी ली। ब्रजपाल सिंह ने स्पष्ट किया कि इस पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर जल्द ही अमृतसर (SGPC मुख्यालय) भेजी जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस न्याय की लड़ाई में शिरोमणि कमेटी सहारनपुर की संगत के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।

​गिरफ्तारी तक जारी रहेगा संघर्ष: बाबा रणजीत सिंह

​इस दौरान बाबा रणजीत सिंह पनियाली ने संगत का आभार जताते हुए कहा कि समाज की एकजुटता और धरने के दबाव के कारण ही अब तक की पुलिस कार्रवाई संभव हो सकी है। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि जब तक सभी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, तब तक सिख समाज का संघर्ष जारी रहेगा।

​इस मौके पर मुख्य रूप से बाबा छबेग सिंह, बाबा गुलजार सिंह, देवबंद गुरुद्वारा कमेटी के सचिव गुरजोत सिंह सेठी, श्याम लाल भारती, चंद्रदीप सिंह, बलदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह बग्गा, हरजीत सिंह, नरेंद्र सिंह, चौधरी राजपाल सिंह, कंवरपाल सिंह, मनजोत सिंह, महिपाल सिंह, भाई गुरजंट सिंह और गुरमीत सिंह सहित भारी संख्या में संगत मौजूद रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!