Welcome to हकीकत आप तक   Click to listen highlighted text! Welcome to हकीकत आप तक
लोकल न्यूज़

टैक्स एडवोकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बने मनोज बंसल

टैक्स एडवोकेट एसोसिएशन की बैठक में नवनियुक्त कार्यकारिणी का स्वागत किया गया। नवनियुक्त कार्यकारिणी में मनोज बंसल को उपाध्यक्ष के लिए नियुक्त किया गया।

देवबंद

टैक्स एडवोकेट एसोसिएशन की बैठक में नवनियुक्त कार्यकारिणी का स्वागत किया गया। नवनियुक्त कार्यकारिणी में मनोज बंसल को उपाध्यक्ष के लिए नियुक्त किया गया।

 

मंगलवार को आयोजित टैक्स एडवोकेट एसोसिएशन के‌ सम्मान समारोह में बोलते हुए अध्यक्ष प्रवीण सूरी ने कहा कि अधिवक्ता और जनता के बीच हमेशा आपसी संबंध में और सूझबूझ से कार्य चलता है। टैक्स एडवोकेट एसोसिएशन के माध्यम से जिस प्रकार से व्यापारी और अन्य क्षेत्र से जुड़े लोग देश को टैक्स दे रहे हैं यह अपने आप में बड़ी बात है। टैक्स संगठन के अधिवक्ता देश में अच्छा काम कर रहे हैं। इस दौरान कार्यक्रम में नवनियुक्त पदाधिकारी का स्वागत किया गया और मनोज बंसल को संगठन का उपाध्यक्ष घोषित किया गया। कार्यक्रम में संरक्षक ज्ञानपाल गुप्ता ने‌ कहा कि अधिवक्ताओं का देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। सह सचिव अंकित गर्ग, संरक्षक राकेश जैन, उपाध्यक्ष देवेंद्र कुमार वाधवा आदि पदाधिकारी का भी स्वागत किया गया। मनोज बंसल ने बताया कि कार्यक्रम में सभी नवनियुक्त पदाधिकारी का भी सम्मान किया गया है। समय-समय पर संगठन से जुड़े अधिवक्ता समाज और देश हित में कार्य करते रहते हैं।

रिपोर्ट

मंदीप रमेश

मुज्किकर अहमद

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!